Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नीट परीक्षा विवाद और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

किशनगंज, 20 जून। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमिटी ने शनिवार को महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और अन्य जनसरोकार के मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा गांधी चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहबुल अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। पैदल मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव आश्रम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंचा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रदर्शन में किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद, विधायक कमरूल हुदा, बहादुरगंज विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. मोसब्बीर आलम, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आजाद साहिल, पूर्व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू तथा नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

नीट परीक्षा की निष्पक्ष जांच की मांग

वक्ताओं ने कहा कि युवाओं, छात्रों, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार विफल साबित हुई है। कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31