Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मढ़ौरा फैक्ट्री के विस्तार और रोजगार सृजन पर होगा मंथन, पहुंचेंगे रेल मंत्री और मुख्यमंत्री

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सारण, 18 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के विशेष आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मढ़ौरा स्थित डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री का दौरा करेंगे। इस दौरान दोनों नेता फैक्ट्री की कार्यप्रणाली, विस्तार योजनाओं और औद्योगिक संभावनाओं का निरीक्षण करेंगे।

सांसद कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य फैक्ट्री के विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन तथा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करना है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विशेष ट्रेन से पहुंचेंगे मढ़ौरा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेल मंत्री और मुख्यमंत्री पटना पहुंचने के बाद विशेष ट्रेन से सोनपुर होते हुए छपरा आएंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मढ़ौरा स्थित लोकोमोटिव फैक्ट्री पहुंचकर वहां की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करेंगे।

दौरे के दौरान परियोजना की प्रगति, उत्पादन क्षमता और भविष्य की विस्तार योजनाओं की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

देश की अत्याधुनिक इंजन निर्माण इकाइयों में शामिल है फैक्ट्री

सांसद राजीव प्रताप रूडी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मढ़ौरा स्थित लोकोमोटिव फैक्ट्री भारतीय रेलवे और जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) की साझेदारी से स्थापित देश की सबसे आधुनिक रेल इंजन निर्माण इकाइयों में से एक है।

करीब 200 एकड़ क्षेत्र में फैली यह परियोजना अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक उत्पादन प्रणाली से सुसज्जित है। इसे भारतीय रेलवे और वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के सफल सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का प्रतीक

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन India’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की सफलता का सशक्त उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री ने न केवल देश की रेल इंजन निर्माण क्षमता को मजबूत किया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारत की पहचान को नई ऊंचाई दी है।

गिनी को भेजा गया था पहला निर्यात इंजन

सांसद ने बताया कि 20 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी फैक्ट्री में निर्मित पहले अंतरराष्ट्रीय निर्यात इंजन को हरी झंडी दिखाई थी। यह इंजन अफ्रीकी देश गिनी को निर्यात किया गया था।

इस उपलब्धि ने भारतीय रेल इंजन निर्माण उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई और बिहार को औद्योगिक मानचित्र पर मजबूत स्थान प्रदान किया।

सारण के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

आगामी दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि रेल मंत्री और मुख्यमंत्री के इस निरीक्षण से फैक्ट्री के विस्तार और नई परियोजनाओं को गति मिल सकती है।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि इससे सारण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और औद्योगिक तथा आर्थिक विकास को नई मजबूती मिलेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930