Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, आतंकी साजिश की आशंका पर जांच तेज

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य हमलावरों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ट्रेन के जरिए दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें कोडरमा से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, रांची से लेकर कोडरमा तक दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद आरोपियों को दबोच लिया गया। इस मामले में गुरुवार शाम तक पुलिस विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आतंकी साजिश की दिशा में जांच

प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एंट्री भी संभव बताई जा रही है।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

आरएसएस के प्रांत कार्यालय प्रमुख नरसिंह कुमार की शिकायत पर चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता 2023, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 और गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (UAPA) 1967 की धाराएं लगाई गई हैं। यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत मामला दर्ज होने से इसे आतंकी साजिश के रूप में भी जांचा जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीसीटीवी से मिला अहम सुराग

सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को पेट्रोल बम फेंकते हुए देखा गया है। फुटेज के अनुसार, दो युवक कार्यालय के पास पहुंचे और बोतल में आग लगाकर परिसर की ओर फेंका। पहली कोशिश में विस्फोट नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने दोबारा प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी घटना का वीडियो बनाता हुआ भी नजर आया।

घटना के समय कार्यालय में मौजूद थे लोग

संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 16 जून की रात करीब 12:36 बजे हुए इस हमले के समय कार्यालय के अंदर करीब 20 लोग मौजूद थे। हालांकि, पेट्रोल बम अंदर नहीं गिरने से बड़ा हादसा टल गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यालय को नुकसान पहुंचाने की थी मंशा

बम निरोधक दस्ते की जांच में संकेत मिले हैं कि हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया और कार्यालय को आग के हवाले करने की मंशा थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930