Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू, 81 विधायक तय करेंगे 3 उम्मीदवारों की किस्मत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे से विधानसभा के कक्ष संख्या 142 में वोटिंग हो रही है, जो बैलेट पेपर के जरिए कराई जा रही है। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी। परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।

इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं—झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी। झारखंड विधानसभा के 81 विधायक इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संख्या बल का गणित

सत्तारूढ़ महागठबंधन (JMM, कांग्रेस, राजद) के पास कुल 56 विधायकों का समर्थन है। इनमें JMM के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4 और भाकपा माले के 2 विधायक शामिल हैं।
वहीं, एनडीए के पास 24 विधायकों का समर्थन है।


LIVE FEED

🕘 9:26 AM
झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू विधानसभा पहुंचे। वह बुधवार को महागठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुए थे, जिसका कारण उनकी तबीयत खराब होना बताया गया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

🕘 9:16 AM
कांग्रेस विधायक बस से विधानसभा पहुंचे। पार्टी उम्मीदवार प्रणव झा की जीत को लेकर विधायकों ने भरोसा जताया।

🕘 9:10 AM
झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम विधानसभा पहुंच चुके हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

🕘 9:05 AM
निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी विधानसभा पहुंचे और अपनी जीत का दावा किया।

🕗 8:53 AM
भाजपा के पार्टी एजेंट अमर कुमार बाउरी ने 35 विधायकों के समर्थन के साथ परिमल नाथवानी की जीत का दावा किया। वहीं, माले के एजेंट हलधर प्रसाद और गीता मंडल ने महागठबंधन के दोनों सीट जीतने का भरोसा जताया।


शाम तक आएंगे नतीजे

मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। कड़े मुकाबले के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि संख्या बल का गणित किसके पक्ष में जाता है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31