Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भोजपुर में युवक ने थानेदार पर 20 मिनट तक तानी पिस्टल, ‘सबको ठोक दूंगा’ की धमकी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मारी गोली

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस और एक युवक के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बाद मुठभेड़ हो गई। पिस्टल लहराकर धमकी दे रहे युवक को पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

थानेदार पर तानी पिस्टल, दी धमकी

जानकारी के अनुसार, आरोपी भरत तिवारी पिछले एक दिन से हथियार लेकर इलाके में घूम रहा था और फायरिंग भी कर चुका था। उसने पुलिस पहुंचने पर थानाध्यक्ष पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे लगातार समझाने की कोशिश करते रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोशल मीडिया पर भी दी थी धमकी

बताया जा रहा है कि युवक ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट कर जगदीशपुर एसडीएम को भी धमकी दी थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी।

परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से उसका व्यवहार सामान्य नहीं था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई

बुधवार को जब पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची, तो युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके दोनों पैरों में लगी। घायल अवस्था में उसे पहले आरा और फिर पटना रेफर किया गया।

हथियार की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास पिस्तौल कैसे पहुंची और वह लाइसेंसी थी या अवैध। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930