Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार बंद में शामिल होने पटना पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : केंद्रीय श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल और इंडिया गठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के समर्थन में विपक्षी दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुबह पटना पहुंचे, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी पटना की सड़कों पर उतरकर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान और केंद्र की “वोटबंदी” नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर बिहार के विपक्षी दलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन कर रही है।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं इसी के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। विपक्षी दलों का आरोप है कि इस प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग जिन 11 दस्तावेजों की मांग कर रहा है, वे राज्य के गरीब तबकों के पास उपलब्ध नहीं हैं। इससे करोड़ों गरीबों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का खतरा मंडरा रहा है। राजद (RJD) कार्यकर्ता भी बिहार बंद के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और सड़कों को जाम कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे तथा पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव कर रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इंडिया गठबंधन ने इस बंद को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही जगह-जगह धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। गठबंधन का कहना है कि यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031