Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में भूमिहीनों को बड़ी सौगात, हर परिवार को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन, 15 से 21 जून तक चलेगा ‘अभियान बसेरा-3’

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

किशनगंज, 15 जून: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राज्य के सभी भूमिहीन परिवारों को सम्मानजनक जीवन के लिए मुफ्त जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में 15 जून से 21 जून 2026 तक पूरे राज्य में ‘अभियान बसेरा-2’ के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा।

‘बसेरा-2’ में शेष लाभुकों को मिलेगा प्रमाणपत्र

मंत्री ने बताया कि इस अभियान के दौरान सभी पात्र भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें जमीन के अधिकार का लाभ मिल सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सभी भूमिहीन परिवारों को मिलेगी जमीन

डॉ. जायसवाल ने कहा कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी बड़ी संख्या में परिवारों के पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अगले दस दिनों के भीतर ‘अभियान बसेरा-3’ की शुरुआत की जाएगी।

जमीन के साथ मिलेगा आवास का लाभ

उन्होंने बताया कि ‘अभियान बसेरा-3’ के तहत पात्र परिवारों को सिर्फ जमीन ही नहीं दी जाएगी, बल्कि उन्हें आवासीय योजनाओं से जोड़कर मकान निर्माण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शहरी भूमिहीनों को पंचायत में जमीन

मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले भूमिहीन परिवारों को उनके नजदीकी पंचायत क्षेत्रों में जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे स्थायी रूप से बस सकें।


श्रावणी मेला 2026 के लिए 5.50 करोड़ की स्वीकृति

मंत्री ने श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के 13 जिलों में आयोजित होने वाले मेलों के लिए कुल 5.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जिलेवार राशि आवंटन

  • भागलपुर: 1.30 करोड़ रुपये
  • बांका व मुंगेर: 1-1 करोड़ रुपये
  • लखीसराय: 75 लाख रुपये
  • मुजफ्फरपुर (बाबा गरीबनाथ व बाबा दूधनाथ मंदिर): 50 लाख रुपये
  • बेगूसराय: 30 लाख रुपये
  • जमुई, पूर्णिया, मधुबनी: 10-10 लाख रुपये
  • वैशाली व सारण: 2.50-2.50 लाख रुपये
  • पूर्वी चंपारण (अरेराज मंदिर): 5 लाख रुपये
  • जहानाबाद (वानावर मेला): 25 लाख रुपये

मंत्री ने कहा कि यह राशि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रदान की गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930