झारखंड को मिला नया महाधिवक्ता, रोशितस्य रॉय की हुई नियुक्ति

Share

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के महाधिवक्ता (Advocate General) पद पर बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रोशितस्य रॉय को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंध में विधि विभाग, झारखंड मंत्रालय (धुर्वा, रांची) की ओर से रविवार रात आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने 14 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने उनका त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

Screenshot

विधि विभाग द्वारा जारी अधिसूचना (ज्ञापांक संख्या– सी/एजीओ (नियुक्ति)-01/2013-1341/जे) के मुताबिक, भारत के संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने रोशितस्य रॉय को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक झारखंड राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया है।

रोशितस्य रॉय झारखंड उच्च न्यायालय के प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य की कानूनी व्यवस्था और सरकार की पैरवी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गौरतलब है कि रविवार सुबह ही राजीव रंजन के इस्तीफे की खबर सामने आई थी और कुछ ही घंटों के भीतर सरकार ने नए महाधिवक्ता के नाम पर मुहर लगा दी। अब रोशितस्य रॉय राज्य सरकार के प्रमुख विधिक सलाहकार के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930