पर्यटन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, गड़बड़ी पर FIR और ब्लैकलिस्टिंग की चेतावनी

Share

पटना: बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन अवसंरचना के विकास को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी होनी चाहिए।

पर्यटन विभाग में आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर, महाप्रबंधक चंदन चौहान समेत निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से पूरे होने चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परियोजना में अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के साथ दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।

बैठक में राज्य की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को सभी कार्यों को शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930