Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में राजस्व प्रशासन पर सख्ती, मंत्री दिलीप जायसवाल के निर्देश पर नौ अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

किशनगंज, 05 जून । राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार, अनियमितता, कर्तव्यहीनता और विभागीय निर्देशों की अवहेलना के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है।

दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर पांच जून को लिए गए निर्णय के बाद संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्र गठन, विभागीय कार्यवाही, पेंशन कटौती और सेवा से बर्खास्तगी की अनुशंसा जैसे कड़े कदम उठाए गए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोनी कुमारी पर सबसे बड़ी कार्रवाई

विभाग ने राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो सोनी कुमारी के खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की है। विभाग के अनुसार वर्ष 2021 से अनाधिकृत अनुपस्थिति, बार-बार स्पष्टीकरण मांगने के बावजूद जवाब नहीं देने और विभागीय जांच में सहयोग नहीं करने के कारण उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई है।

सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी की पेंशन में कटौती

सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी नवीन भूषण पर दाखिल-खारिज मामलों में फर्स्ट इन फर्स्ट आउट (FIFO) नियम के उल्लंघन, मनमाने ढंग से मामलों के निष्पादन और राजस्व वसूली में लापरवाही के आरोप सिद्ध होने पर एक वर्ष तक पांच प्रतिशत पेंशन कटौती का दंड लगाया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र

मंत्री के निर्देश पर गया जिले के मोहनपुर के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार, गोपालगंज के बरौली के तत्कालीन अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार, सुपौल के किशनपुर की तत्कालीन अंचल अधिकारी सुशीला कुमारी तथा वैशाली के महुआ के तत्कालीन अंचल अधिकारी मणि कुमार वर्मा के विरुद्ध आरोप पत्र गठित किए गए हैं।

इन अधिकारियों पर दाखिल-खारिज मामलों में पिक एंड चूज नीति अपनाने, FIFO नियम की अनदेखी करने, मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने, अनधिकृत अनुपस्थिति और विभागीय आदेशों की अवहेलना के आरोप लगाए गए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रिश्वत और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर भी कार्रवाई

अभय कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है। उन्हें जुलाई 2025 में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

वहीं भोजपुर के राजस्व अधिकारी दयाशंकर झा के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन पर सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान शराब के नशे में ड्यूटी करने का आरोप है।

शशि सिंह को चेतावनी

कैमूर की तत्कालीन अंचल अधिकारी शशि सिंह के मामले में विभागीय जांच पूरी होने के बाद उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में पहल

दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राजस्व प्रशासन में भ्रष्टाचार, लापरवाही और जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 23 अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। ताजा कार्रवाई के बाद विभाग द्वारा अब तक कुल 32 अधिकारियों और राजस्व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है, जिसे प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031