Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गढ़वा पुलिस की बड़ी सफलता, अपहरण कांड का 5 घंटे में खुलासा, युवक सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने अपहरण और फिरौती मांगने के एक सनसनीखेज मामले का महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

एलएनटी कंपनी के कर्मचारी का हुआ था अपहरण

एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने गुरुवार को बताया कि 3 जून को सूचना मिली थी कि एलएनटी कंपनी में पाइप फिटर के रूप में कार्यरत 32 वर्षीय मुरारी तिवारी का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से फिरौती की मांग भी की थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम ने शुरू की त्वरित कार्रवाई

पुलिस टीम में श्री बंशीधर नगर के पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, मझिआंव के पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार, हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव में छापेमारी की।

दो आरोपित गिरफ्तार, ऑनलाइन मंगवाई गई थी फिरौती

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शेख अंसार और नदीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि अपहृत के परिजनों से स्कैनर के माध्यम से 30 हजार रुपये ऑनलाइन मंगवाए गए थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दोनों आरोपितों ने वारदात में शामिल अन्य अपराधियों के नामों का भी खुलासा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस दबाव में अपहृत युवक को छोड़कर भागे अपराधी

एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई से घबराकर अपराधियों ने अपहृत मुरारी तिवारी को चंदना और रमना गांव के बीच छोड़ दिया और फरार हो गए।

इसके बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूरी कार्रवाई महज पांच घंटे के भीतर पूरी कर ली गई।

बोलेरो में बैठाकर किया गया था अपहरण

पीड़ित मुरारी तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह 3 जून को सगमा स्थित Central Bank of India के पास कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद बोलेरो में सवार चालक समेत छह लोगों ने उनका अपहरण कर लिया।

अपहरणकर्ता उनसे 7.5 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। साथ ही परिजनों से 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए गए थे।

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पीड़ित के बयान के आधार पर धुरकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930