Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गोपाल खेमका हत्याकांड: मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने DGP से इस हत्याकांड से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली और अपराध के कारणों की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि इस घटना के पीछे कोई साजिश है, तो उसकी तह तक जाकर जांच की जाए और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही बरतनेवाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बैठक में पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की अद्यतन जानकारी दी, इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाए और समयबद्ध तरीके से जांच पूरी कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस-प्रशासन को पूरी मुश्तैदी से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करना होगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31