Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में बड़ी वारदात: पूर्व उपमुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उपमुखिया संजय बोयपाई (44) की रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

घर के आंगन में सोते समय मारी गोली

ग्रामीणों के अनुसार गुईगांव निवासी संजय बोयपाई खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात भोजन के बाद वह अपने घर के आंगन में सो रहे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसी दौरान देर रात दो से तीन मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और सोए हुए संजय बोयपाई की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद सहित अन्य कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

परिवार में शोक का माहौल

संजय बोयपाई अपने पीछे पत्नी मरियम बोयपाई, 18 वर्षीय पुत्र आकाश बोयपाई और 15 वर्षीय पुत्री शीतल बोयपाई को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार सदमे में है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930