राज्यसभा चुनाव से पहले BJP एक्टिव, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नबीन, संगठन पर जोर

Share

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 06 जून से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा होगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने इसकी जानकारी दी।

06 जून को रांची आगमन

अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि नितिन नबीन 06 जून को सुबह 11:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके बाद भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर, धरती आबा बिरसा मुंडा और स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात उनका आगमन भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा, जहां वे प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्यसभा चुनाव के बीच दौरा महत्वपूर्ण

राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव के बीच यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान नितिन नबीन पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ रणनीतिक बैठकों में शामिल होंगे और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।

07 जून का कार्यक्रम

प्रदेश महामंत्री के अनुसार, 07 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कूचू (ओरमांझी) स्थित आवास पर नाश्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके अलावा दोनों दिनों में कई सांगठनिक बैठकों का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। दौरे के समापन के बाद 07 जून की रात को नितिन नबीन दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

संगठन को मजबूत करने पर फोकस

भाजपा नेतृत्व इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद के जरिए संगठन को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31