अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री पहुंची आगरा, पति के साथ ताज का किया दीदार

Share

आगरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री टिफनी ट्रंप शनिवार को अपने पति माइकल के साथ उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचीं और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से ताजमहल तक का सफर

टिफनी ट्रंप पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे आगरा सिविल एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां से वह सीधे ताजगंज क्षेत्र स्थित एक पांच सितारा होटल गईं। अल्प विश्राम के बाद शिल्पग्राम पहुंचकर बैटरी संचालित गोल्फ कार्ट के माध्यम से ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंचीं और वहां से पैदल परिसर में प्रवेश किया।

ताजमहल की खूबसूरती से हुईं अभिभूत

ताजमहल की भव्यता और खूबसूरती को देखकर टिफनी ट्रंप और उनके पति काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने इस यादगार पल को कैमरे में भी कैद किया और डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं।

मौसम के कारण बदला कार्यक्रम

पहले ताजमहल भ्रमण का कार्यक्रम शाम के लिए निर्धारित था, लेकिन आगरा में मौसम सुहावना और कम गर्मी होने के कारण इसे बदलकर दोपहर से पहले कर दिया गया। टिफनी करीब 12 बजे ताजमहल पहुंचीं और लगभग 35 मिनट तक वहां रहीं, इसके बाद होटल लौट गईं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अमेरिकी राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े होने के कारण उनके दौरे के दौरान ताजमहल परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

ट्रंप परिवार का पुराना जुड़ाव

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के साथ ताजमहल का दौरा कर चुके हैं। लगभग छह वर्ष बाद ट्रंप परिवार की दूसरी बेटी टिफनी ट्रंप भी ताजमहल देखने पहुंची हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31