झारखंड में IMD की चेतावनी, 11 जिलों में रविवार को भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

Share

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 11 जिलों में रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और सिमडेगा जिलों में रविवार को खराब मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई स्थानों पर वज्रपात की आशंका है।

5 जून तक सक्रिय रहेगा मौसम

विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 5 जून तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। इस अवधि में हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में आई गिरावट

पिछले तीन से चार दिनों में रांची समेत राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है।

शनिवार को हुई बारिश

शनिवार सुबह रांची और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन दिनभर आंशिक बादल छाए रहे।

प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज में सबसे अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि रांची के नामकुम में सबसे कम 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में अधिकतम 32 और न्यूनतम 23.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 34.5 और न्यूनतम 23.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 34.2 और न्यूनतम 21.5 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031