भागलपुर को मिलेगा 50 किमी लंबा नया रिंग रोड, सर्वे और डीपीआर तैयार करने का पथ निर्माण मंत्री ने दिया निर्देश

Share

—विक्रमशिला सेतु को अगुवानी सेतु से जोड़ने की योजना, गंगा कटाव से भी मिलेगी सुरक्षा

भागलपुर, 29 मई । बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक Shailendra ने शुक्रवार को कहा कि विक्रमशिला सेतु को अगुवानी सेतु से जोड़ने के लिए लगभग 50 किलोमीटर लंबे रिंग रोड की योजना बनाई जा रही है।

अधिकारियों को सर्वे और डीपीआर तैयार करने का निर्देश

मंत्री ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर विभागीय अधिकारियों को सर्वे करने और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह रिंग रोड सीधे विक्रमशिला सेतु से जुड़ते हुए अगुवानी सेतु तक पहुंचेगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को नया विकल्प मिलेगा।

गंगा कटाव से भी मिलेगा संरक्षण

ईं. शैलेंद्र ने कहा कि इस परियोजना से राघोपुर के जाह्न्वी चौक से अगुवानी/परबत्ता तक गंगा तटवर्ती क्षेत्र को कटाव से सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ तटवर्ती इलाकों को सुरक्षित बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

मानसून से पहले कटावरोधी कार्य शुरू करने का निर्देश

मंत्री ने बताया कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के लत्तीपुर-नन्हकार जमींदारी, राघोपुर-काजीकोरैया गंगा तटबंध सहित कालूचक, विशपुरिया, सिंहकुंड और गुवारीडीह जैसे कोसी कटाव प्रभावित इलाकों में पहले मानसून के बाद कटावरोधी कार्य शुरू होते थे।

लेकिन इस बार उन्होंने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को मानसून से पहले ही कटावरोधी कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।

तटबंधों और कटाव प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

उल्लेखनीय है कि मंत्री ने गुरुवार को पूरे दिन विभिन्न तटबंधों और कटाव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था।

इस दौरान प्रो. गौतम, प्रभुनन्दन चौधरी, उत्तम कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, नूनू चौधरी और ई. कुमार गौरव सहित कई लोगों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031