Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री को SVU रिमांड पर लेने की तैयारी तेज, कई बड़े खुलासों के संकेत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में अब बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। गिरफ्तार ठेकेदार रिशु श्री को विशेष निगरानी इकाई (SVU) रिमांड पर लेने की तैयारी तेज हो गई है। मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी टेंडर मैनेजमेंट से जुड़े इस मामले में पूछताछ के दौरान कई बड़े नाम सामने आने की चर्चा है।

जानकारी के मुताबिक रिशु श्री को पटना के मीठापुर स्थित फ्लैट पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी हुई, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया। अब SVU गहन पूछताछ के जरिए पूरे टेंडर नेटवर्क की परतें खोलने की तैयारी में है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े अहम दस्तावेज मिले हैं। सूत्रों के अनुसार 61 सेल डीड, भारी मात्रा में नकदी, महंगे गहने और कई महत्वपूर्ण फाइलें बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

आरोप है कि रिशु श्री अफसरों और विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर सरकारी टेंडर सेट करता था और कमीशन के जरिए बड़ा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिपोर्ट के आधार पर पहले ही भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया जा चुका है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अब SVU की संभावित रिमांड को इस मामले का अहम मोड़ माना जा रहा है। जांच एजेंसियों का दावा है कि पूछताछ में बिहार के टेंडर सिस्टम में कथित भ्रष्टाचार और सांठगांठ से जुड़े कई बड़े राज सामने आ सकते हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930