कोलकाता से शुरू हुआ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, पत्नी संग पहुंचे मदर हाउस

Share

–दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, क्वाड और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

मार्को रुबियो शनिवार सुबह पत्नी के साथ कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आगमन के बाद वह सीधे तालतला स्थित मदर हाउस पहुंचे।

उनका दोपहर में दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां वह नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

भारत-अमेरिका संबंधों पर होगी अहम चर्चा

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर रुबियो के कोलकाता पहुंचने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और क्वाड जैसे अहम मुद्दों पर कई दौर की चर्चा होगी।

पश्चिम एशिया तनाव के बीच अहम दौरा

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के बीच मार्को रुबियो का यह भारत दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

भारत लगातार संवाद के जरिए क्षेत्र में शांति बनाए रखने की वकालत करता रहा है। साथ ही नई दिल्ली ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया है।

भारत को बताया बेहद करीबी मित्र

कोलकाता रवाना होने से पहले मार्को रुबियो ने भारत को अमेरिका का “बेहद करीबी मित्र” बताया।

उन्होंने कहा कि वह भारतीय मंत्रियों और क्वाड देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक को लेकर उत्साहित हैं।

26 मई को क्वाड बैठक में होंगे शामिल

मार्को रुबियो अपने भारत दौरे के अंतिम दिन 26 मई को होने वाली क्वाड बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

इस बैठक में एस जयशंकर, पेनी वोंग और मोटेगी तोशिमित्सु भी मौजूद रहेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031