बिहार की अपनी आईपीएल टीम होनी चाहिए: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी जताई सहमति

Share

पटना, 22 मई । अनिल अग्रवाल ने बिहार में क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान देते हुए राज्य की अपनी आईपीएल टीम बनाने की वकालत की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिस तरह चेन्नई, मुंबई और कोलकाता की टीमें आईपीएल में खेलती हैं, उसी तरह बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए।

बिहार की प्रतिभा को नहीं मिली पहचान

अनिल अग्रवाल ने कहा कि बिहार की मिट्टी ने देश को कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर दिए हैं, लेकिन राज्य को क्रिकेट के क्षेत्र में अब तक वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार है।

उन्होंने पटना में जन्मे ईशान किशन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सबसे कम गेंदों में वनडे दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाला खिलाड़ी बताया। इसके अलावा गोपालगंज के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन की भी उन्होंने सराहना की।

खिलाड़ियों को मिले विश्वस्तरीय सुविधाएं

अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनका सपना है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिले। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर सुविधाएं बिहार में ही उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि बिहार के बच्चों को सही प्रेरणा और संसाधन मिलें, तो राज्य की टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों में शामिल हो सकती है।

बिना शर्त सहयोग देने को तैयार

वेदांता चेयरमैन ने कहा कि बिहार क्रिकेट और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वह बिना शर्त सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक इमोशन है और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का टैलेंट मैदान पर दिखे।”

मुख्यमंत्री ने भी दिया समर्थन

अनिल अग्रवाल के बयान के बाद बिहार की राजनीति और खेल जगत में चर्चा तेज हो गई है। राज्य सरकार की ओर से भी इस प्रस्ताव को सकारात्मक समर्थन मिला है।

सम्राट चौधरी ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस विचार से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार क्रिकेट के विकास को लेकर स्पष्ट विजन और मिशन मोड में काम कर रही है।

सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर बनाएंगे माहौल

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सरकार और निजी क्षेत्र के सहयोग से बिहार में क्रिकेट के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिहार की अपनी आईपीएल टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और सरकार उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31