बिहार पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, नक्सल विरोधी अभियान की देशभर में सरहाना

Share

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित “उजर बस्तर” कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी विनय कुमार समेत कई अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। झारखंड सीमा से सटे इलाकों में चलाए गए सफल एंटी नक्सल ऑपरेशनों को इस उपलब्धि का प्रमुख आधार माना गया।

बिहार STF और एंटी नक्सल यूनिट द्वारा चलाए गए अभियानों की देशभर में सराहना हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मजबूत खुफिया नेटवर्क, अंतरराज्यीय समन्वय और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में बड़ी सफलता मिली है।

हाल के वर्षों में बिहार के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा बढ़ा है। लगातार अभियान, सटीक इंटेलिजेंस और संयुक्त कार्रवाई के कारण कई इलाकों में नक्सली गतिविधियों में कमी दर्ज की गई है।

नक्सलवाद के खिलाफ बिहार पुलिस के मॉडल को अब राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031