ऑपरेशन लंगड़ा का खौफ!

Share

पुलिस कार्रवाई के डर से अपराधियों ने छोड़े हथियार

भागलपुर : बिहार में अपराधियों के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन लंगड़ा” का असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार एनकाउंटर और सख्त पुलिस कार्रवाई के डर से अपराधी अब हथियार छोड़ने लगे हैं।

ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है, जहां अपराधी कैलाश मंडल ने अपना हथियार गंगाजी में प्रवाहित कर दिया। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस की लगातार दबिश और अपराधियों पर बढ़ते दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

राज्यभर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सख्त अभियान के कारण अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है और कई अपराधी या तो सरेंडर कर रहे हैं या फिर आपराधिक गतिविधियों से दूरी बना रहे हैं।

हाल के दिनों में बिहार के कई जिलों में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए गए हैं, जिसके तहत पुलिस लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान चला रही है। “ऑपरेशन लंगड़ा” को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031