Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अमेठी में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- देश संकट में और प्रधानमंत्री रील बनाने में व्यस्त

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अमेठी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। गौरीगंज बाईपास स्थित मैदान पर आयोजित सभा में राहुल गांधी ने कहा कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि किसानों को खाद संकट का सामना करना पड़ सकता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि ईरान और हॉर्मुज क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा और आने वाले समय में बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि इसका सबसे अधिक असर गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं पर पड़ेगा।

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर तंज

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे और वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश आर्थिक संकट, महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है, तब प्रधानमंत्री विदेश में रील बनाने में व्यस्त हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मीडिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी बोले राहुल

राहुल गांधी ने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि अब प्रेस में बदलाव दिखाई देने लगा है, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि मोदी सरकार की विदाई का समय नजदीक है।

उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग, न्यायपालिका और विश्वविद्यालयों पर दबाव बनाकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नोटबंदी और जीएसटी को बताया नुकसानदायक

कांग्रेस नेता ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और गलत जीएसटी लागू कर छोटे व्यापारियों और मजदूरों को बर्बाद कर दिया गया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने बड़े उद्योगपतियों अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता की मेहनत की कमाई को कमजोर किया है।

अमेठी से रिश्ते का किया जिक्र

सभा के दौरान राहुल गांधी ने अमेठी को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि यहां की जनता से उनका रिश्ता राजनीति का नहीं बल्कि प्यार और विश्वास का है, जिसे वह जीवनभर नहीं भूलेंगे।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, मोना मिश्रा समेत कई कांग्रेस नेता, सांसद और विधायक मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031