Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार: विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, डीएम ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इस संबंध में पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने मीडिया से बातचीत करते हुए अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। डीएम ने बताया कि यह अभियान 25 जून से 26 जुलाई तक चलेगा, जिसके तहत जिले भर के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और उन्हें प्रपत्र सी एवं डी की दो-दो प्रतियाँ वितरित करेंगे। मतदाताओं को यह प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को वापस देना होगा।

पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान हर मतदाता को 11 मान्य प्रमाण पत्रों में से किसी एक की प्रति उपलब्ध करानी होगी। इनमें पेंशन पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, एनपीआर प्रमाण पत्र, पारिवारिक रजिस्टर, एवं सरकारी भूमि आवंटन प्रमाणपत्र आदि शामिल हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक बीएलओ को कम से कम तीन बार मतदाताओं के घर जाना अनिवार्य होगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर तक दावा और आपत्ति का निपटारा कर दिया जाएगा, वहीं 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031