Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोयला ट्रकों से अवैध उगाही को लेकर छापामारी, नगदी समेत 2 गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

खलारी: केडीएच कोयला कांटा घर के पास जंगल में अवैध वसूली की सूचना पर बुधवार सुबह रांची पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की। टीम के सभी सदस्य सादी वर्दी में थे। अचानक हुई कार्रवाई से कांटा घर और रोड सेल से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान डंप कमिटी से जुड़े संजय गंझू और प्रदीप गंझू को वसूली के पैसों के साथ पकड़ा गया। इनके अलावा कोयला लोडिंग से जुड़े चार अन्य युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मौके से पांच मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार केडीएच परियोजना में रोड सेल के कोयला ट्रकों से अवैध वसूली और रंगदारी की शिकायत रांची के पुलिस अधीक्षक को मिली थी। इसी के आधार पर बुधवार को विशेष टीम ने कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए सभी युवकों से खलारी थाना में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से सीसीएल की परियोजनाओं में सक्रिय डंप कमिटी के सदस्यों में हड़कंप मच गया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31