शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या पर सियासी हलचल, बोले—यह पूर्वनियोजित हमला,कार्यकर्ताओं से संयम की अपील

Share

कोलकाता, 07 मई — शुभेंदु अधिकारी ने अपने निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को पूर्वनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि रथ की बेहद बेरहमी से हत्या की गई और इस घटना के पीछे राजनीतिक कारण हो सकते हैं।

कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील

संवाद माध्यमों से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम रथ के परिवार और घायल ड्राइवर के इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कानून हाथ में नहीं लेने तथा शांति बनाए रखने की अपील की।

डीजीपी से की बात

शुभेंदु अधिकारी ने सिद्धनाथ गुप्ता से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि अब तक जांच एजेंसियों ने फुटेज संबंधी जानकारी साझा नहीं की है, हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच के लिए पुलिस पर भरोसा किया जा रहा है।

कैसे हुई वारदात?

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:15 बजे माध्यमग्राम इलाके से गुजरते समय बाइक सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की कार को रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

हमले में चंद्रनाथ रथ के सीने में कई गोलियां लगीं। उन्हें गंभीर हालत में विवा सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल

हमले में ड्राइवर बुद्धदेव बेड़ा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता

घटना की जानकारी मिलते ही सुकांत मजूमदार, अर्जुन सिंह समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता ने भी घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से रिपोर्ट ली।

भाजपा और तृणमूल आमने-सामने

भाजपा समर्थकों ने इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है।

तृणमूल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है और दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930