Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

JAC Inter Result 2026 जारी:  साइंस में रशीदा, कॉमर्स में श्वेता और आर्ट्स में छोटी ने टॉप किया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 06 मई । झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष तीनों संकाय—साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स—में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जबकि पास प्रतिशत के मामले में आर्ट्स संकाय सबसे आगे रहा।

साइंस स्ट्रीम में रशीदा नाज टॉपर

साइंस संकाय में राशिदा नाज ने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मो. फैजान आलम (483 अंक, 96.6 प्रतिशत) रहे। वहीं तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आकांक्षा कुमारी और सना आफरीन (481 अंक, 96.2 प्रतिशत) रहीं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कॉमर्स में श्वेता प्रसाद अव्वल

कॉमर्स संकाय में श्वेता प्रसाद ने 478 अंक (95.6 प्रतिशत) के साथ टॉप किया। कृष कुमार बर्नवाल 472 अंक (94.4 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि प्रियांशी खत्री 471 अंक (94.2 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

आर्ट्स में छोटी कुमारी ने मारी बाजी

आर्ट्स स्ट्रीम में छोटी कुमारी ने 478 अंक (95.6 प्रतिशत) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अंकित कुमार 474 अंक (94.8 प्रतिशत) के साथ दूसरे और अंशु कुमारी 473 अंक (94.6 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आर्ट्स में सबसे अधिक पास प्रतिशत

जैक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आर्ट्स संकाय का कुल पास प्रतिशत 96.14 प्रतिशत रहा, जो तीनों स्ट्रीम में सबसे अधिक है। इस संकाय में 2,12,721 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,11,095 परीक्षा में शामिल हुए और 2,02,962 छात्र सफल घोषित हुए।

साइंस और कॉमर्स का प्रदर्शन

साइंस स्ट्रीम में 90,638 छात्रों ने आवेदन किया, जिनमें से 90,168 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 74,771 छात्र सफल रहे, जिससे पास प्रतिशत 82.92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं कॉमर्स संकाय में 21,228 छात्रों ने आवेदन किया और 21,078 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 19,681 छात्र सफल रहे, जिससे कुल पास प्रतिशत 93.37 प्रतिशत रहा।

साइंस में लातेहार, कॉमर्स में सिमडेगा और आर्ट्स में गुमला अव्वल

साइंस संकाय में लातेहार जिला 93.25 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर गुमला जिला रहा, जहां 91.06 प्रतिशत छात्र सफल हुए, जबकि तीसरे स्थान पर कोडरमा जिला रहा, जिसका परिणाम 90.83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कॉमर्स संकाय में सिमडेगा जिला 99.57 प्रतिशत के शानदार परिणाम के साथ पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर दुमका जिला रहा, जहां 98.63 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया। वहीं गुमला जिला 98.43 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

आर्ट्स संकाय में गुमला जिला 99.52 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में अव्वल रहा। दूसरे स्थान पर खूंटी जिला 99.46 प्रतिशत के साथ रहा, जबकि तीसरे स्थान पर सिमडेगा जिला 99.36 प्रतिशत परिणाम के साथ रहा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031