पटना: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे मौसम सुहाना होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान कुछ जिलों में हल्की तो कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इस बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिकतम तापमान में करीब 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
राजधानी पटना के साथ-साथ भोजपुर और सारण समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहने, गरज-चमक और तेज हवाओं के भी आसार हैं।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।
Post Views: 109






