Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाका, स्कूटी के उड़े परखच्चे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

जालंधर: पंजाब के जालंधर में मंगलवार देर शाम Border Security Force (BSF) मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, धमाका एक स्कूटी में हुआ, जिसके बाद उसके परखच्चे उड़ गए। सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत नाम का एक युवक BSF मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पार्सल डिलीवरी देने गया था, तभी पीछे से स्कूटी में विस्फोट हो गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अचानक हुए धमाके से मौके पर मौजूद लोग सहम गए और कुछ देर तक स्थिति को समझ नहीं पाए। घटना की सूचना मिलते ही BSF अधिकारी बाहर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

TAGS:,

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31