मुनव्वर फारूकी बने पिता, घर आई नन्ही परी

Share

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। शादी के करीब दो साल बाद आई इस खुशखबरी से उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

मुनव्वर फारूकी ने इस खास पल को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने अस्पताल से पत्नी और नवजात बेटी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। हालांकि, प्राइवेसी बनाए रखते हुए उन्होंने बच्ची का चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “घर बरकत आई।” तस्वीरों में उनकी खुशी साफ झलक रही है।

दूसरी सालगिरह से पहले खास तोहफा

मुनव्वर और महजबीन कोटवाला इसी महीने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं। ऐसे में बेटी का जन्म उनके लिए और भी खास बन गया है।

सितारों ने दी बधाई

इस खुशखबरी के बाद कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वरुण धवन, गौहर खान, अली गोनी और रणवीर अल्लाहबादिया समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दिए।

निजी जिंदगी रखते हैं लाइमलाइट से दूर

गौरतलब है कि मुनव्वर फारूकी और महजबीन ने साल 2024 में गुपचुप तरीके से निकाह किया था और अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा। मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा भी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930