लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान, 4 मई को ममता बनर्जी सरकार के जाने का दावा

Share

लखनऊ। केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि 4 मई को ममता बनर्जी की सरकार चली जाएगी। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने की आशंका से ममता बनर्जी बेचैन हैं और इसी कारण वह चुनाव आयोग तथा केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही हैं।

टीएमसी पर साधा निशाना

मौर्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बड़ी हार की ओर बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बूथों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा गड़बड़ी की गई, जिसके चलते चुनाव आयोग को पुनर्मतदान कराना पड़ा। उन्होंने आयोग के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है।

चुनाव नतीजों का देश को इंतजार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नतीजों का इंतजार केवल राज्य ही नहीं, बल्कि पूरा देश कर रहा है और 4 मई को स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

पंजाब मुद्दे पर टिप्पणी

पंजाब में मुख्यमंत्री के शराब पीकर सदन में जाने के आरोपों पर मौर्य ने कहा कि यदि यह सच है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

अखिलेश यादव पर भी हमला

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा कि सपा की सत्ता में वापसी का सपना 2027 ही नहीं, 2047 तक भी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

मौर्य ने यह भी कहा कि वे सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और भगवान गौतम बुद्ध के आदर्शों से प्रेरित होकर काम कर रहे हैं और समाज के वंचित वर्गों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930