उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान: अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी

Share

पटना। बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पहले की तरह जारी रहेगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को यह बात कही।

मुख्यमंत्री के रुख को दोहराया

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।

अल्पसंख्यकों से न घबराने की अपील

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को किसी भी तरह के भ्रम या भय में रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दौरान अल्पसंख्यकों के हित में कई कार्य हुए हैं, जिसमें भाजपा की भी सकारात्मक भूमिका रही है।

विपक्ष पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अल्पसंख्यकों के बीच भ्रम और डर का माहौल बनाकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम, वक्फ संशोधन कानून और अन्य मुद्दों पर विपक्ष ने अनावश्यक विवाद खड़े किए।

‘किसी का अधिकार नहीं छीना गया’

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में किसी भी अल्पसंख्यक की नागरिकता नहीं छीनी गई है, न ही किसी का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है और न ही वक्फ संपत्तियों का अधिग्रहण किया गया है।

भरोसा बनाए रखने की अपील

अंत में विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जैसे पहले अल्पसंख्यक समुदाय ने खुद को सुरक्षित महसूस किया, वैसे ही अब भी उनकी सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित रहेंगे। उन्होंने लोगों से सरकार पर भरोसा बनाए रखने की अपील की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30