कोल्हान में बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन: मारा गया खूंखार नक्सली इसराइल पूर्ति, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Share

चाईबासा, 30 अप्रैल। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत रूटुगुटू जंगल में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के एक सुरक्षित ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। संयुक्त अभियान में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की टीम ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत को मुठभेड़ में मार गिराया।

45 मिनट चली मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, करीब 45 मिनट तक चली गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों को यह सफलता मिली। हालांकि मुठभेड़ के दौरान अन्य नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

सागेन दस्ते का सक्रिय सदस्य

मारा गया नक्सली इसराइल पूर्ति सागेन दस्ते का सक्रिय सदस्य था और लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था। वह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा गांव का रहने वाला था। संगठन में उसकी भूमिका काफी अहम मानी जाती थी—वह न सिर्फ हमलों में शामिल रहता था, बल्कि सुरक्षाबलों की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षित रास्ते उपलब्ध कराने का काम भी करता था।

कई गंभीर मामलों में था शामिल

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इसराइल पूर्ति पर हत्या, अपहरण और आईईडी विस्फोट जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। हाल ही में गोइलकेरा के दुगुनिया गांव में पूर्व नक्सली रमेश चांपिया की हत्या में भी उसकी भूमिका सामने आई थी।

खुफिया सूचना पर चला ऑपरेशन

सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर टोंटो और गोइलकेरा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान रूटुगुटू जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना हुआ, जो मुठभेड़ में बदल गया।

हथियार और नक्सली सामग्री बरामद

मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को कोल्हान क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसराइल पूर्ति जैसे सक्रिय सदस्य के मारे जाने से संगठन की गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30