भागलपुर: सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घुसकर गोलीबारी कर दी। हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं नगर सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
Post Views: 173






