Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची: जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पैसों से खरीदे ब्रांडेड कपड़े

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। मंदिर के सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या चोरी के दौरान पहचान उजागर होने के डर से की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की नीयत से मंदिर परिसर में घुसे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा ने उन्हें देख लिया और पहचान लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी और इसके बाद मंदिर की दान पेटी से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी देव कुमार उर्फ रचित, विकास महली और आयुष कुमार दत्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 3 लाख 97 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के पैसों से महंगे ब्रांडेड कपड़े और अन्य सामान खरीदे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शक से बचने के लिए विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।

पुलिस ने कहा है कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत CCTV, गार्ड और पेट्रोलिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही नशे के नेटवर्क पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930