रामदास आठवले का ऐलान, 2027 में BJP के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Share

25 सीटों की मांग, पूरी न होने पर अकेले चुनाव लड़ने का संकेत

लखनऊ। रामदास आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

25 सीटों पर दावेदारी
आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में ब्लॉक स्तर पर संगठन मजबूत कर रही है और गठबंधन के तहत 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सीटों को लेकर सहमति नहीं बनती है, तो पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतर सकती है।

दलित सीटों पर फोकस
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित बाहुल्य सीटों पर उनकी पार्टी की मजबूत पकड़ है। साथ ही योगी आदित्यनाथ से दलित बहुल गांवों में समाज भवन बनाने की मांग भी की, जिसका संचालन स्थानीय दलित समुदाय को दिए जाने की बात कही।

विपक्ष पर साधा निशाना
आठवले ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया। वहीं बहुजन समाज पार्टी को लेकर कहा कि पार्टी का जनाधार कमजोर हुआ है।

बंगाल में भाजपा सरकार का दावा
इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनने का दावा किया और कहा कि इस बार तृणमूल कांग्रेस की “गुंडागर्दी” नहीं चल पाई है तथा भारी मतदान बदलाव का संकेत दे रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930