पटना : बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता देते हुए कहा— “मुंबई आइए ना हमारे पास।”
इस पर अनंत सिंह ने भी हामी भरते हुए जवाब दिया— “आ जाएंगे।”
इतना ही नहीं, सोनू सूद ने खुद भी बिहार आने की इच्छा जताई और खास तौर पर लिट्टी-चोखा खाने की बात कही। दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में हुई यह बातचीत अब चर्चा का विषय बन गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सोनू सूद, अनंत सिंह की तारीफ कर चुके हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि अनंत सिंह की पर्सनैलिटी काफी अलग है और उनका बेबाक अंदाज उन्हें खास बनाता है।
इस वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक और सोशल हलकों में हलचल तेज हो गई है, वहीं अनंत सिंह एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं।






