रामगढ़ में जेवर दुकान डकैती कांड का खुलासा, दो महिला समेत सात गिरफ्तार

Share

–रजरप्पा थाना क्षेत्र में हुई वारदात का पर्दाफाश, 180 से ज्यादा जेवर बरामद

रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर बाजार में जेवर दुकान में डकैती कांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस डकैती गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दुकान से लूटे गए 180 पीस से अधिक जेवर भी बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार को रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डकैती कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और बिहार राज्य में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में कुजू ओपी के बरकट्ठी गांव निवासी सुभानी अंसारी उर्फ ललका, बिहार राज्य के नालंदा जिला अंतर्गत बेना थाना के सलेमपुर गांव निवासी मनीष कुमार, उसकी पत्नी रीना देवी, नूरसराय थाने के गणपुरा गांव निवासी चंद्रावती देवी, रांची जिले के पंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसल निवासी आनंद कुमार, न्यू विधानसभा थाना क्षेत्र के मुड़मा निवासी अरबाज अंसारी, दीपा टोली निवासी नसरुल्लाह अंसारी उर्फ राजा को पकड़ा गया है।

लूटे गए जेवर को छुपा कर रखती थी महिलाएं

रामगढ़ में डाका डालने पहुंचा गिरोह काफी शातिर था। इस गिरोह की महिला सदस्य लूटे गए जेवर को छिपाने का काम करती थी। रामगढ़ में डकैती करने के बाद गिरोह के कई सदस्य फरार हो गए थे। उन लोगों ने सभी जेवर को चंद्रावती देवी और रीना देवी के हाथों में थमा दिया। लेकिन पुलिस ने गड़े हुए जेवर को भी बरामद कर लिया।

भारत सरकार लिखी गाड़ी से पुलिस को दिया चकमा

चितरपुर के शिव शंकर ज्वेलर्स में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह ने भागने के लिए पुख्ता इंतजाम किया था। उन लोगों ने स्कूटी और बाइक से पहले डकैती की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद झारखंड राज्य से बाहर निकालने के लिए एक आर्टिका कार का उपयोग किया, जिस पर भारत सरकार लिखा हुआ था। इस गाड़ी का उपयोग डकैतों ने पुलिस को चकमा देने के लिए किया।

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, 9 एमएम की 3 गोलियां, एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जेएच 24 पी 4932, एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल जेएच 01 ईसी 5248, एक स्कूटी जेएच 01 ईयू 3788, एक स्मार्टफोन, अर्टिगा कार (बीआर 01 जेए 6449) जब्त किया गया है।

बरामद जेवर की पहचान करेगा दुकानदार

शिव शंकर ज्वेलर्स के मालिक विष्णु प्रसाद ने दुकान से एक करोड़ 5 लाख रुपए के जेवर लूटे जाने का दावा किया था। पुलिस ने भारी मात्रा में जेवर बरामद किए हैं। हालांकि बरामद देवर का मूल्यांकन नहीं हो पाया है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत में बताया कि बरामद जेवर की पहचान दुकानदार से कराई जाएगी।

सुभानी अंसारी कर रहा है आपराधिक इतिहास

एसपी मुकेश कुमार लुनायत में बताया कि गिरफ्तार सुभानी अंसारी उर्फ ललका का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कुजू, मांडू, रजरप्पा, पेटरवार के अलावा जमशेदपुर रेल थाने में भी प्राथमिकी पहले से दर्ज है। उसके खिलाफ अभी तक कुल 15 मामले थाने और कोर्ट में चल रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031