आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का धमाका, मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार—103 रन से ऐतिहासिक जीत

Share

–इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू सैमसन के शतक और गेंदबाजों के दम पर बड़ी जीत


मुंबई।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में मिली यह जीत चेन्नई की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई, जबकि मुंबई के लिए यह सबसे बड़ी हार साबित हुई।

संजू सैमसन का शतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ (22), डेवाल्ड ब्रेविस (21) और जेमी ओवर्टन (15) ने उपयोगी योगदान दिया।

मुंबई की खराब शुरुआत, पूरी टीम 104 पर सिमटी
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 11 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) ने 73 रन की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन इसके बाद विकेटों का पतन जारी रहा। हार्दिक पांड्या सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए और पूरी टीम 104 रन पर ढेर हो गई।

गेंदबाजी में अकील हुसैन का जलवा
चेन्नई की ओर से अकील हुसैन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। नूर अहमद ने 2 विकेट लिए, जबकि मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवर्टन को एक-एक सफलता मिली।

अंक तालिका पर असर
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस आठवें स्थान पर खिसक गई है। यह मुकाबला रनों के अंतर से चेन्नई की सबसे बड़ी जीत और मुंबई की सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज हो गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930