Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

देवघर में NIA-झारखंड ATS की जॉइंट रेड: अवैध हथियार तस्करी के शक में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–राष्ट्रीय जांच एजेंसी और झारखंड एटीएस की कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद पूछताछ जारी

देवघर: झारखंड के देवघर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई सामने आई है। अवैध हथियार तस्करी की आशंका को लेकर दोनों एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शहर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि इलाके में हथियार तस्करी से जुड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। इसी आधार पर रणनीति बनाकर अलग-अलग जगहों पर एक साथ रेड की गई।

नंदन पहाड़ और भुरभुरा मोड़ पर दबिश

टीम ने सबसे पहले नंदन पहाड़ के पास स्थित नंदी नगर मोहल्ले में छापेमारी की, जहां से एक युवक को हिरासत में लिया गया। इसके बाद भुरभुरा मोड़ के पास दूसरी कार्रवाई में एक और संदिग्ध को पकड़ा गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नगर थाना में पूछताछ जारी

दोनों युवकों को तत्काल नगर थाना लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक की कार्रवाई में किसी हथियार या आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार कनेक्शन की जांच

सूत्रों के मुताबिक, नंदी नगर से पकड़ा गया युवक मूल रूप से आरा का रहने वाला है और अपने मामा के घर रह रहा था। फिलहाल जांच एजेंसियां उसके बिहार कनेक्शन और संभावित नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आधिकारिक बयान का इंतजार

इस पूरी कार्रवाई को लेकर अभी तक किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच जारी है और आने वाले समय में बड़े खुलासे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930