मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Share

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवालय स्थित अधिवेशन कक्ष में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गया जी स्थित मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास की विस्तृत योजना प्रस्तुत की।

Screenshot

अधिकारियों के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कुल 694 स्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। इनमें कमर्शियल शॉप, वाहन पार्किंग, श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों के लिए शेड, **फल्गु नदी घाट का विकास एवं सौंदर्यीकरण, मंदिर से मानपुर तक नदी तट का विस्तार, तथा **सीता कुंड क्षेत्र का विकास शामिल है। परियोजना की कुल लागत लगभग 2390 करोड़ रुपये आंकी गई है।

परियोजना के तहत तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जहां 750 चारपहिया वाहन और 20 बसों के लिए स्थान उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त, विष्णुपद मंदिर और सीता कुंड के बीच फल्गु नदी में भगवान विष्णु की 108 फीट ऊंची मिश्रधातु की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां तक पहुंचने हेतु पैदल मार्ग (पेडेस्ट्रियन पथ) का निर्माण होगा, जिसकी चौड़ाई कम से कम 20 फीट निर्धारित की गई है। साथ ही, 24 शेड बनाए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक में 20 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मंदिर परिसर, नदी तटीय क्षेत्र और आसपास के इलाकों का विकास इस प्रकार किया जाए कि श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पिंडदान करने वाले लोग यहां आते हैं, इसलिए उनकी सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्य अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930