बिग ब्रेकिंग: वर्दी में ‘रील’ बनाना पड़ा भारी, 50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

Share

पटना : बिहार पुलिस में अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाने वाले 50 पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है, जिन पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को इन पुलिसकर्मियों की सूची भेज दी है और SOP के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस सूची में सबसे ज्यादा 16 पुलिसकर्मी पटना से हैं, जबकि पूर्णिया की एक महिला थानाध्यक्ष का नाम भी शामिल है।

कई अन्य जिलों के पुलिसकर्मी भी जांच के दायरे में हैं। संबंधित वीडियो और रील के सबूत भी जिला पुलिस अधीक्षकों (SP) को भेजे गए हैं, ताकि मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब Bihar Police के शीर्ष स्तर से पहले ही सोशल मीडिया पर अनुशासन बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई थी। Bihar Police Headquarters की चेतावनी के बावजूद लापरवाही जारी रहने पर अब कड़ा रुख अपनाया गया है।

इधर, पुलिस विभाग ने साफ कर दिया है कि अब सोशल मीडिया गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930