Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोडरमा में हाथियों का तांडव: दो की मौत; तीन घायल, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोडरमा, 22 अप्रैल: झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड में हाथियों के झुंड ने मंगलवार रात तांडव मचाते हुए एक बालक समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

ईंट भट्ठा पर पहली घटना
पहली घटना कंझियाडीह गांव में रात करीब 11:30 बजे हुई, जहां हाथियों ने मुंशी साव के ईंट भट्ठा पर काम कर रहे राजकुमार मांझी (30) को पटककर मार डाला। इस दौरान उनकी पत्नी गौरी देवी घायल हो गईं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दूसरी घटना में मासूम की मौत
दूसरी घटना खगराडीह-खोहापहाड़ी इलाके में रात करीब 1 बजे हुई। यहां हाथियों के झुंड ने अंकुश कुमार (10) को दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में कारी देवी (28) और दो माह का बच्चा दिलकुश कुमार भी घायल हो गए।

परिजनों में मातम, मुआवजा घोषित
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घायलों का अस्पताल में इलाज
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग हाथियों को भगाने के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई करता है और घटना के बाद ही सक्रिय होता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों के हमले को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram