Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड को 5 साल बाद मिला नया लोकायुक्त, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य रहे उपस्थित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–राज्यपाल ने न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को दिलायी लोकायुक्त पद की शपथ

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को लोकभवन स्थित दरबार हॉल में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति वारंट का हुआ वाचन

शपथ ग्रहण से पहले राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने लोकायुक्त के रूप में नियुक्ति से संबंधित वारंट का वाचन किया। इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी ने नव नियुक्त लोकायुक्त को शपथ के लिए आमंत्रित किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे और इस संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अमिताभ कुमार गुप्ता को बधाई दी।

समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, महापौर रौशनी खलखो, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ समारोह

लोकभवन के दरबार हॉल में आयोजित यह समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें राज्य के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

जून 2021 से खाली पड़ा था पद
झारखंड के लोकायुक्त का पद जून 2021 से खाली पड़ा था। करीब पांच साल बाद मंगलवार को झारखंड को नया लोकायुक्त मिल गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि झारखंड के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जांच में तेजी आएगी। भ्रष्टाचार के आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति और सशक्त होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930