Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोलकाता के साल्ट लेक अस्पताल में भीषण आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर; राहत-बचाव जारी

कोलकाता : कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थित आनंदलोक अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया और मरीजों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला जाने लगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग अस्पताल की दूसरी मंजिल से शुरू हुई और तेजी से फैलने लगी। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारणों की जांच जारी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।

घटना के दौरान मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ परिजनों ने आरोप लगाया कि दमकल कर्मियों के पहुंचने में देरी हुई, जिसके कारण उन्हें खुद ही आग बुझाने की कोशिश करनी पड़ी। कई जगहों पर मरीजों को बाहर निकालने के लिए शीशे तोड़ने पड़े। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैल रही थी, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से बाहर निकालकर पास के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है।

अभी तक किसी के घायल या झुलसने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न हो।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930