उधमपुर में यात्री बस खाई में गिरी, 16 की मौत, 20 घायल, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख, परिजनों को 2 लाख की सहायता का ऐलान

Share

जम्मू, 20 अप्रैल।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्री बस के पहाड़ी से लुढ़क जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस

जानकारी के अनुसार, यह बस एक दूरस्थ गांव से उधमपुर जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे रामनगर क्षेत्र के कागोर्त गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे से बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जिला उपायुक्त से बात कर गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है और पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

एलजी और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी

प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल क्षेत्र में बचाव अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने उधमपुर बस हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता का ऐलान

ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए भीषण बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु के बारे में जानकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मैं शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उधमपुर में बस हादसे में लोगों की मृत्यु की खबर से वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930