Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिजली दर वृद्धि, कटौती और गलत बिलिंग के विरोध में भाजपा का जेबीवीएनएल कार्यालय के बाहर महाधरना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

— नेताओं ने सरकार और बिजली विभाग पर साधा निशाना

रांची: भारतीय जनता पार्टी के रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को डोरंडा स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक महाधरना आयोजित किया गया।

यह प्रदर्शन बिजली दर में वृद्धि, लगातार हो रही कटौती और पोस्टपेड मीटर में कथित गलत बिलिंग के विरोध में किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नेताओं ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

धरना को संबोधित करते हुए सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता महंगी बिजली, कटौती तथा गलत बिलिंग से परेशान है। उन्होंने सरकार और बिजली विभाग को जनता के प्रति संवेदनहीन बताया और चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

नवीन जायसवाल ने कहा कि विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने पोस्टपेड मीटर के नाम पर गलत बिल भेजने का आरोप लगाते हुए सरकार को चेताया कि जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

व्यवस्था सुधार की मांग

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने की। उन्होंने कहा कि शहर में बिजली की अनियमित आपूर्ति से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों से अधिक वसूली की जा रही है।

रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय महतो ने विभाग में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया, जबकि रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक बिजली दर में कमी, निर्बाध आपूर्ति और सही बिलिंग सुनिश्चित नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

धरना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

इस अवसर पर सत्यनारायण सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, संजीव विजयवर्गीय, शोभा यादव, सीमा शर्मा, मनोज चौधरी, सत्यदेव मुंडा, सुधाकर चौबे, ललित ओझा, संजय जायसवाल, राजू सिंह, अनीता वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930