BIG BREAKING : उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली जान से मारने की धमकी, SSP पटना से की कड़ी कार्रवाई की मांग

Share

PATNA : बिहार की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजनेता उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली। कुशवाहा ने खुद इस गंभीर मामला का खुलासा करते हुए बताया कि आज शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच उनके मोबाइल पर कुल सात धमकी भरे कॉल आए। ये कॉल मोबाइल नंबर +91 63051 29156 और +91 92295 67466 से किए गए।

इतना ही नहीं मोबाइल नंबर +91 75691 96793 से उन्हें रात 8:57 बजे एक MMS/SMS के माध्यम से धमकी दी गई। मैसेज में साफ तौर पर कहा गया कि अगर वे राजनीतिक रूप से एक विशेष पार्टी के खिलाफ बोलते रहे, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यहां तक कि 10 दिन में खत्म कर देने जैसी आपराधिक भाषा का भी प्रयोग किया गया।

उपेंद्र कुशवाहा ने इस पूरे मामले में SSP पटना से तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की धमकियाँ पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इस तरह की आपराधिक मानसिकता का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।

फिलहाल इस घटना ने बिहार की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनमानस और राजनीतिक हलकों में भी इस धमकी को लेकर चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930