बिहार के सीवान में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से 9.47 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात

Share

सीवान। जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आई है। बसौली गांव के घाट के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक से 9 लाख 47 हजार रुपये लूट लिए।

हथियार के बल पर घेरकर लूट

पीड़ित गोबिंद कुमार ने बताया कि वे सुबह करीब 8 बजे अपने नवीगंज स्थित घर से बाइक से बसौली बाजार स्थित सीएसपी केंद्र जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

एक अपराधी ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल सटा दी और रुपये से भरा बैग, मोबाइल फोन और बाइक की चाभी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बसौली बाजार की ओर फरार हो गए।

चेहरे ढके हुए थे अपराधी

पीड़ित के अनुसार सभी बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और उनकी उम्र कम प्रतीत हो रही थी। वे रोज की तरह पैसे लेकर सीएसपी केंद्र जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31