चाईबासा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

Share

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

शादी समारोह में हुई वारदात

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजीत तिर्की (19) और राजू लकड़ा (29) के रूप में हुई है। पीड़िता जराइकेला थाना क्षेत्र के डोमलाई गांव की रहने वाली है और वह अपने मामा के घर अभयपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

पीड़िता की मां के बयान के आधार पर मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31